Women’s ODI’s Worldcup : महिला विश्व कप में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों द्वारा ऐतिहासिक साझेदारियाँ, देखे पूरी जानकारी।

महिला विश्व कप में कुछ ऐसी अनोखी साझेदारियां बनी है जो की बेहद ऐतिहासिक रही हैं । हालहि (23 अक्टूबर 2025) में मैच के दौरान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने एक शानदार साझेदारी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 212 रन की साझेदारी करके भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास मे सलामी बल्लेबाजों की साझेदारी मे अपना नाम शीर्ष किया ।

यह भी जाने की इनसे पहले कौन सी भारतीय खिलाड़ियों ने बनाया है यह कीर्तिमान।

1. 212 रनों की साझेदारी से बदला मैच का रुख ( न्यूजीलैंड के खिलाफ)

Women’s world cup 2025 के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों की अहम साझेदारी की।

यह साझेदारी न सिर्फ़ भारत की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनी, बल्कि महिला विश्व कप इतिहास के यादगार पलों में से एक बन गई।

साझेदारी के दौरान बने अहम रिकॉर्ड

Women’s ODI's Worldcup

200+ रनों की साझेदारी: मंधाना (109 रन) और रावल (122 रन) — दोनों ने शतक लगाए।

तीसरी बार इतिहास दोहराया गया: Women’s World Cup में यह केवल तीसरा मौका था जब दोनों ओपनरों ने एक ही पारी में शतक जमाए।

 निर्णायक मुकाबले में बड़ा प्रदर्शन: यह मैच भारत के लिए “Do or Die” था, और दोनों ने दबाव में धैर्य और क्लास दिखाई।

 तेज़ रफ्तार बल्लेबाज़ी: इस साझेदारी ने विपक्ष को पूरी तरह दबाव में ला दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुँचाया।

मंधाना और रावल की यह साझेदारी भारतीय महिला क्रिकेट की नई ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गई है।

2. तिरुश कामिनी और पूनम राउत की 175 रनों की शानदार ओपनिंग (वेस्ट इंडीज के खिलाफ)

Women’s world cup 2013 में भारतीय जोड़ी तिरुश कामिनी और पूनम राउत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 175 रनों की ठोस ओपनिंग साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दी थी।

यह रिकॉर्ड लंबे समय तक भारतीय टीम के नाम रहा।

कामिनी ने इस मैच में शतक जड़कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

यह साझेदारी भारतीय महिला क्रिकेट के उभार की दिशा में एक अहम मोड़ साबित हुई।

और भी देखे:

महिला वनडे में नंबर 10 बल्लेबाज़ों की ऐतिहासिक पारियाँ | Top 5 Record Innings

महिला वनडे विश्व कप में सातवें विकेट की टॉप 5 साझेदारियाँ: जब निचले क्रम ने दिखाया दम

 

3. स्मृति मंधाना और पूनम राउत की 144 रन की साझेदारी ( इंग्लैंड के खिलाफ)

Women’s world cup 2017 की शुरुआत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत से की थी।

इस मैच में मंधाना और पूनम राउत की जोड़ी ने 144 रनों की साझेदारी कर नींव रखी।

मंधाना ने 90 रन और राउत ने अर्धशतक जड़ा।

इस मजबूत शुरुआत ने भारत को आत्मविश्वास दिया और टीम ने उसी टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया।

 ओपनिंग साझेदारी क्यूँ है महत्वपूर्ण ?

  • टीम का मनोबल

एक सधी हुई ओपनिंग साझेदारी सिर्फ़ रन नहीं जोड़ती, बल्कि पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाती है।

जब ओपनर टिककर रन बनाते हैं, तो बाकी बल्लेबाजों को खेलने की आज़ादी मिलती है और टीम का मनोबल ऊँचा रहता है।

  •  रन गति को बढ़ाना 

किसी भी बड़ी जीत की शुरुआत एक ठोस ओपनिंग से होती है। यह पारी का टोन सेट करती है।

अगर शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं गिरते, तो टीम अपनी रणनीति के मुताबिक खेल सकती है — चाहे रनरेट तेज़ रखना हो या पारी को संभालना।

  •  आत्मविश्वास से भरी हुई भारतीय महिला टीम (Indian Women’s team)

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान मज़बूत की है।

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, और हरलीन देओल जैसी युवा खिलाड़ी इस परिवर्तन की मिसाल हैं।

मंधाना और रावल की साझेदारी आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देती है कि आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

महिला विश्व कप 2025 की 212 रनों की साझेदारी ने न सिर्फ़ रिकॉर्ड बुक में एक नया अध्याय जोड़ा, बल्कि यह दिखाया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी टीम को चुनौती देने में सक्षम है।

यह प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भारत की महिला टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

FAQs 

1. महिला विश्व कप 2025 में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने कितनी रनों की साझेदारी की? 

  • स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 212 रनों की अटूट साझेदारी की, जो भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनी।

2. 212 रनों की साझेदारी कब हुई थी? 

  • यह रिकॉर्ड साझेदारी 23 अक्टूबर 2025 को महिला विश्व कप 2025 के दौरान भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में हुई थी।

3. इस साझेदारी में किसने कितने रन बनाए? 

  •  स्मृति मंधाना ने 109 रन और प्रतिका रावल ने 122 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने इस पारी में शानदार शतक जड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top