IND VS AUS दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक राइवलरी में से एक है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो खेल प्रेमियों को हमेशा कुछ यादगार पल देखने को मिलते हैं। इन मुकाबलों में कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे भारत के टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन
1. सचिन तेंदुलकर – 3077 रन
- मैच: 71
- औसत: 44.59
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 175
सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 3077 रन बनाए हैं। चाहे वह शारजाह की धीमी पिच हो या पर्थ की तेज, सचिन ने हर बार अपनी क्लास दिखाई है।
2. विराट कोहली – 2451 रन
- मैच: 50
- औसत: 54.46
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 123
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार औसत से रन बनाए हैं। 54.46 की औसत और 2451 रन यह दिखाते हैं कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। कोहली की कंसिस्टेंसी और रन चेज में मास्टरी उन्हें खास बनाती है।
3. रोहित शर्मा – 2407 रन
- मैच: 46
- औसत: 57.30
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 209
हिटमैन रोहित शर्मा का नाम आते ही डबल सेंचुरी की याद आ जाती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की एक यादगार पारी खेली थी। 57.30 की औसत उन्हें इस सूची में सबसे प्रभावशाली बनाती है।
4. एमएस धोनी – 1660 रन
- मैच: 55
- औसत: 44.89
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 139*
महेंद्र सिंह धोनी, भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी फिनिशर की भूमिका में अव्वल रहे हैं। 139* उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है।
5. शिखर धवन – 1265 रन
- मैच: 30
- औसत: 45.17
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 143
शिखर धवन की आक्रामक शुरुआत और आईसीसी टूर्नामेंट में उनकी खास परफॉर्मेंस उन्हें खास बनाती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की एक शानदार पारी खेली है।

6. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 990 रन
- मैच: 43
- औसत: 28.28
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 94
90 के दशक में भारतीय टीम के कप्तान रहे अजहरुद्दीन ने भी कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। भले ही औसत कम हो, लेकिन उनकी पारियां मैच विनिंग रही हैं।
7. युवराज सिंह – 981 रन
- मैच: 41
- औसत: 27.25
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 139
युवराज सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बार देखने को मिली। 139 रन की इनिंग उनका टॉप स्कोर है। उन्होंने बड़े मैचों में हमेशा खुद को साबित किया।
8. राहुल द्रविड़ – 928 रन
- मैच: 40
- औसत: 25.77
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 80
द वॉल राहुल द्रविड़ ने कई बार मुश्किल समय में टीम को संभाला। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनका योगदान भले धीमा हो, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
9. सुनील गावस्कर – 840 रन
- मैच: 27
- औसत: 36.52
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 92*
सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेट के शुरुआती दौर के महान बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार तकनीक से रन बनाए।
10. कृष्णमाचारी श्रीकांत – 789 रन
- मैच: 28
- औसत: 29.22
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 102
कृष्णमाचारी श्रीकांत की आक्रामक ओपनिंग स्टाइल ने भारत को कई बार तेज शुरुआत दिलाई। उनका टॉप स्कोर 102 रहा है।
IND VS AUS ODI SERIES: आरोन फिंच भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता
भारत vs ऑस्ट्रेलिया – एक ऐतिहासिक राइवलरी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने हमेशा दमदार प्रदर्शन किया है। सचिन, कोहली, रोहित और धोनी जैसे खिलाड़ियों ने इस राइवलरी को खास बनाया है। इन आंकड़ों से यह भी साफ होता है कि हर दौर में भारत के पास ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीम के खिलाफ अपने खेल का लोहा मनवाया है।





Pingback: IND VS AUS: वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट - Cricket Reload
Pingback: IND vs AUS 2nd ODI: विराट कोहली का लगातार दूसरा डक, देखें रिकॉर्ड - Cricket Reload