एशिया कप 2025 के दूसरे सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को टीम इंडिया ने सिर्फ 18.5 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।

इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने महज 28 बॉल में 47 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। तिलक वर्मा ने 30 रन बनाए।
पाकिस्तान के गेंदबाज, हारिस रऊफ ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 26 रन देकर दो विकेट लिए।
उससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए थे। पाकिस्तान की ओर से फरहान ने सर्वाधिक 58 रन जड़े।
अभिषेक शर्मा को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ पारियों में 15 विकेट लिए हैं – जो भारत-पाक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ आठ पारियों में एक बार भी बिना विकेट के नहीं रहे है।
15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ 51/1 पाकिस्तान का सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर है, इससे पहले 2012 में अहमदाबाद में 54/0 स्कोर था।
बुमराह द्वारा दिए गए 34 रन सभी टी20 में उनका सबसे महंगा पावरप्ले स्पेल है, इससे पहले उनका सबसे महंगा स्पेल 2016 में एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन था।
91/1 – एशिया कप 2025 में 10 ओवर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
पिछले 12 टी20 मैचों में यह पहली बार है जब वरुण चक्रवर्ती को कोई विकेट नहीं मिला है।
भारत ने आज चार कैच छोड़े, पिछली बार इतने कैच भी टी20 विश्व कप 2022 में एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ ही छोड़े थे।
टी20 में पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा
- रोहित शर्मा, आदिल राशिद, अहमदाबाद 2021
- यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रजा, हरारे 2024
- संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, मुंबई विश्व कप 2025
- अभिषेक शर्मा, हैदर अली, दुबई 2025
- अभिषेक शर्मा, शाहीन अफरीदी, दुबई 2025
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा।

- 331 अभिषेक शर्मा
- 366 एविन लुईस
- 409 आंद्रे रसेल
- 492 हज़रतुल्लाह ज़ज़ई
- 510 सूर्यकुमार यादव
भारत-पाक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा।
- 23 मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
- 24 अभिषेक शर्मा, दुबई 2025 *
- 29 युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
- 32 इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
- 33 मिस्बाह-उल-हक, डरबन 2007
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच 105 रनों की साझेदारी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2012 में बेंगलुरु में गंभीर और रहाणे के बीच 77 रन की साझेदारी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी।

एशिया कप 2025 में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच रही।












