Cricket Reload

Asia Cup 2025: भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, सुपर फोर में होगा पाकिस्तान से मुकाबला

Facebook
Pinterest
Telegram
Asia Cup 2025

भारत और ओमान के बीच आज एशिया कप 2025 मैचों का बारहवा मैच शेख जायद स्टेडियम के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रन से हरा दिया।


टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन के स्कोर पर पहुचीं।


इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने महज 15 बॉल में 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने क्रमशः 26 और 29 रन बनाए।

ओमान के गेंदबाज, फैसल शाह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में एक मेडन सहित 23 रन देकर दो विकेट लिए।


तो वही यीतेन कुमार रामानंदी और आमिर कलीम ने भी दो-दॊ खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान टीम ने काफी शानदार शुरुआत की। लेकिन ओमान की टीम रन गति को बढ़ा न सकी, जिसके कारण 167 के स्कोर पर ही पहुँच सकी। ओमान का फाइनल स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के खोकर 167 रन रहा।

ओमान टीम की तरफ से आमिर कलीम ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। इसके अलावा हम्मद मिर्ज़ा ने 51 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की तरफ से अरशदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और हार्दिक पांडया ने एक- एक विकेट लिए। शाह फैसल , यीतेनकुमार रामानंदी और आमिर कलीम को दो- दो विकेट मिला।

सुपर फोर


एशिया कप 2025 का सुपर‑फोर चरण की शुरुआत 20 सितम्बर से होने वाला है, जिसमें चार टीमें शामिल हैं — भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप A से क्वालिफाई किया, जबकि ग्रुप B से श्रीलंका ने तीनों मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया और बांग्लादेश ने दूसरा स्थान पक्का किया।

सुपर‑फोर फॉर्मेट में हर टीम अन्य तीनों टीमों से एक‑एक मैच खेलेगी, और टॉप की दो टीमें फाइनल में आपस में भिड़ेंगी।

शेड्यूल

श्रीलंका vs बांग्लादेश – 20 सितंबर, दुबई

भारत vs पाकिस्तान – 21 सितंबर, दुबई

पाकिस्तान vs श्रीलंका – 23 सितंबर, अबू धाबी

भारत vs बांग्लादेश – 24 सितंबर, दुबई

पाकिस्तान vs बांग्लादेश – 25 सितंबर, दुबई

भारत vs श्रीलंका – 26 सितंबर, दुबई

यह रही एशिया कप 2025 के सुपर‑4 में जगह बनाने वाली चार टीमों के खिलाड़ी (Squads) की सूची हिन्दी में:

भारत (India)

सूर्यकुमार यादव
शुबमन गिल
अभिषेक शर्मा
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
शिवम दुबे
जितेश शर्मा
अक्षर पटेल
जसप्रीत बुमराह
वरुण चक्रमावर्ती
अरशदीप सिंह
कुलदीप यादव
संजू सैमसन
हर्षित राणा
रिंकू सिंह

पाकिस्तान (Pakistan)

सलमान अली आगा (कप्तान)

अबरार अहमद

फहीम अशरफ

फखर जमान

हारिस रऊफ

हसन अली

हसन नवाज

हुसैन तलत

 खुशदिल शाह

मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)

मोहम्मद नवाज

मोहम्मद वसीम जूनियर

साहिबजादा फरहान

सैम अयूब

सलमान मिर्जा

शाहीन अफरीदी

सुफियान मुकीम

श्रीलंका (Sri Lanka)

चरित असलंका
पथुम निसांका
कुसल मेंडिस
कुसल पेरेरा
नुवानिदु फर्नांडो
कमिंडु मेंडिस
कमिल मिशारा
दसुन शानाका
वनिंदु हासरंगा
डुनिथ वेल्ललेज
चमिका करुणरत्ने
माहिस थिक्शना
दुश्मंथा चमीरा
बिनुरा फर्नांडो
नुवान थुषारा
माथीशा पथिराना
जनिथ लियानेज

बांग्लादेश (Bangladesh)


लिटन दास
तांज़िद हसन
परवेज हुसैन एमान
सैफ हसन
तौहीद ह्रीदॉय
जैकर अली अनिक
शमिम हुसैन
क़ाज़ी नूरुल हसन सोहान
शाक् महेदी हसन
ऋषद हुसैन
नासुम अहमद
मुस्ताफिजुर रहमान
तांज़िम हसन साकिब
टास्किन अहमद
शोरिफुल इस्लाम
शैफ उद्दीन

LATEST POST

TRENDING ARTICLE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top