साल 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने एक बार फिर रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। इस फॉर्मेट में छक्के किसी भी मैच की तस्वीर बदलने की ताकत रखते हैं। भारतीय टीम के कई बल्लेबाज़ों ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया,अपने आक्रामक अंदाज़ से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और लंबे-लंबे छक्कों से विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया।
आइए जानते हैं एक कैलेंडर ईयर में टी20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी कौन हैं।
1. सूर्यकुमार यादव (2022)
सूर्यकुमार यादव (SKY) 2022 में भारत के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज़ साबित हुए। उनकी 360-डिग्री बल्लेबाज़ी ने उन्हें छक्कों का असली किंग बना दिया। चाहे तेज़ गेंदबाज़ हों या स्पिनर, SKY ने हर किसी के खिलाफ़ आक्रामक रुख अपनाया और लगातार बाउंड्री के बाहर गेंद भेजी।
रिकॉर्ड की झलक
- 2022 में खेले गए टी20I मैचों में सूर्यकुमार यादव ने दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ से ज़्यादा छक्के लगाए।
- आईसीसी रैंकिंग का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ भी माना गया। बड़े मैचों में बड़े शॉट्स लगाना उनकी पहचान बन गई।
- सूर्यकुमार यादव ने टी-20 प्रारूप में कुल 68 छक्के लगाए जो की एक रिकॉर्ड है।
2. अभिषेक शर्मा (2025)
अभिषेक शर्मा (Binary Sharma) 2025 में भारत के सबसे खतरनाक और उभरते बल्लेबाज़ साबित हुए हैं।
लेफ्ट-हैंड ओपनिंग बल्लेबाज, जो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना जानते हैं। उनकी बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह शुरुआती ओवरों से ही बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकिचाते। लंबे छक्के और तेज़ स्ट्राइक रेट उनकी पहचान बन चुकी हैं।
रिकॉर्ड की झलक
- 2025 में 54 T20I छक्के (भारत के लिए) — सिर्फ दूसरे भारतीय जिसने एक कैलेंडर साल में 50+ टी20I छक्के मारे।
- आईसीसी रैंकिंग में मारी बड़ी छलांग बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ ।
| क्रम | खिलाड़ी | साल | छक्के |
| 1 | सूर्यकुमार यादव | 2022 | 68 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | 2025 | 54 |
| 3 | सूर्यकुमार यादव | 2023 | 43 |
| 4 | रोहित शर्मा | 2018 | 31 |
| 5 | संजू सैमसन | 2024 | 31 |
और पढ़े:
ICC T20I Batting rankings: आईसीसी ने जारी की T20I rankings, 3 इंडियन प्लेयर शामिल, देख लिस्ट
3. सूर्यकुमार यादव (2023)
साल 2023 सूर्यकुमार यादव (SKY) के लिए टी20 क्रिकेट में एक और शानदार साल रहा। अपनी अनोखी 360-डिग्री बल्लेबाज़ी से उन्होंने भारत और दुनिया भर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
रिकॉर्ड की झलक
- भारत के नंबर-1 T20I बल्लेबाज़ के रूप में साल का अंत।
- T20I में लगातार बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ रन गति को बढ़ाना।
- भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 छक्के लगाए।
4. रोहित शर्मा (2018)
साल 2018 रोहित शर्मा (Hitman) के करियर के सबसे यादगार वर्षों में से एक रहा। इस साल उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत को कई बड़ी जीत दिलाईं और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए।
रिकॉर्ड की झलक
- T20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतक (3) लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने।
- एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे 31 छक्के लगाए और प्रभावशाली T20 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।
5. संजू सैमसन (2024)
साल 2024 संजू सैमसन (Sanju Baba) के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का सबसे यादगार वर्ष रहा। इस साल उन्होंने निरंतरता के साथ बड़े स्कोर बनाए और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए।
संजू सैमसन भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते हैं। कम मौके मिलने के बावजूद उन्होंने कई यादगार पारियाँ खेली हैं।
उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग स्किल्स उन्हें भारतीय टी20 सेट-अप में एक अहम विकल्प बनाती हैं।
रिकॉर्ड की झलक
- 2024 संजू सैमसन के लिए एक ऐतिहासिक T20I वर्ष था जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड-तोड़ शतकीय पारियाँ और जबरदस्त रन बनाए।
- तीन T20I शतक (Centuries) 2024 में: तीन T20I सेंचुरी बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- उन्होंने साल 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए।
जी हां,अभिषेक शर्मा ने 2025 कैलेंडर ईयर में भारत की तरफ से 54 छक्के लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 2022 में सबसे ज्यादा 68 छक्के लगाए थे।












