Cricket Reload

India vs SouthAfrica : Quinton de Kock का धमाका, टी20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर की बराबरी

Facebook
Pinterest
Telegram
Quinton de Kock

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान Quinton de Kock ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया।उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ सबसे अधिक 50 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से शीर्ष खिलाड़ी बन गए।

अब तक भारत के खिलाफ उनके नाम पांच 50+ रन की पारियां दर्ज हैं ।

तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड अब वह Nicholas Pooran और Jos Buttler के साथ बराबरी करते हैं। खास बात यह है कि De Kock ने यह उपलब्धि केवल 12 पारियों में हासिल की, जो पूरन (20 पारियां) और बटलर (24 पारियां) की तुलना में काफी कम है।

मैच का हाल

सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium में चल रहा था। भारतीय कप्तान Surya kumar Yadav ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना ।

De Kock ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दी। उन्होंने Reeza Hendricks के साथ 38 रन की साझेदारी की और बाद में कप्तान Aiden Markram के साथ 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसके दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

Quinton de Kock
Credit by:ESPN info

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर भारत के खिलाफ

5 – Nicholas Pooran(20 पारियां)

5 – Jos Buttler(24 पारियां)

5 – Quinton de Kock ने महज़ 12 पारियों में 50+ स्कोर किया।

De Kock ने दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

उनकी पारी 16वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा के तेज कैच के कारण रन आउट हो गए, जिससे वे अपने शानदार शतक से वंचित रह गए। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।

कटक में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने दबदबा बनाए रखा और 175 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 74 रनों पर ऑल आउट कर दिया, जिससे उन्हें 101 रनों की बड़ी जीत मिली। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे मैच में प्रवेश किया।

दूसरे मैच का लेखा-जोखा

अफ्रीका की टीम ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 51 रनों से हरा दिया।

214 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 19.1 ओवर में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई।

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और बल्लेबाजों को नियंत्रण में रखा। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उनके एक ओवर में सात वाइड गेंदें थीं, जिससे बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए यह स्पेल निराशाजनक साबित हुआ।

वहीं बल्लेबाजी की बात करे तो तिलक वर्मा सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 34 गेंदों में 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 62 रन बनाए।

और पढ़े :

IND vs AUS 2nd ODI: विराट कोहली का लगातार दूसरा डक, देखें रिकॉर्ड

ओटनेल बार्टमैन ने 4 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और लुथो सिपामला ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

इससे पहले, क्विंटन डी कॉक के 90 रनों की बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 213/4 का स्कोर बनाया।

अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा (30) और डेविड मिलर (20) ने शानदार बल्लेबाजी की। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है और अब तीन मैच शेष हैं।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और शुरुआती सफलता हासिल करने की कोशिश की – हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक जोरदार जवाब दिया है।

दोनों टीमों के प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

मैच विनिंग पारी डी कॉक द्वारा 

 

क्विंटन डी कॉक की शानदार 90 रनों की पारी ने न केवल दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया, बल्कि उन्हें भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर ला दिया। हालांकि भारत ने पहला मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अच्छी कोशिश की, पर टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। अब शेष बचे तीन मैच सीरीज का रुख तय करेंगे और रोमांच और भी बढ़ेगा।

LATEST POST

TRENDING ARTICLE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top