ICC T20I Batting rankings: आईसीसी ने जारी की T20I rankings, 3 इंडियन प्लेयर शामिल, देख लिस्ट

भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है।

भारत के द्वारा मिले 169 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए बांग्‍लादेश की पारी 19.3 ओवर में 127 रन पर ढेर हुई।

इसी बीच आईसीसी ने  T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग घोषित कर दी है। ऐसे में ये जानना दिलचस्प हो जाता है कि इस लिस्ट में किस खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। आइये देखते हैं,

2025 की ताज़ा ICC T20 बल्लेबाज रैंकिंग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर एक विस्तृत जानकारी

ICC T20I शीर्ष 10 T20 बल्लेबाज

1. अभिषेक शर्मा (भारत) 

भारतीय टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर हैं, उनको कुल 907 अंक प्राप्त है।

उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका आक्रमक खेल और दबाव में खेलने की क्षमता है। युवा होने के बावजूद उन्होंने बहुत कम समय में स्थिर प्रदर्शन दिखाया है।

2. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)

दूसरे स्थान पर फिल सॉल्ट हैं, जिनका स्कोर 844 अंक है। 

वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनकी पारी आमतौर पर शुरुआत में तेजी लाती है, जो टीम को एक सकारात्मक शुरुआत देती है।

3. तिलक वर्मा (भारत)

तीसरे स्थान पर तिलक वर्मा 791 अंक के साथ है।

उनकी खासियत है आक्रामक, विश्वसनीयता और तेज स्ट्राइक रेट में रन बनाना। तिलक वर्मा ने कई मैचों में गेम बदला है।

4. जोस बटलर (इंग्लैंड)

चौथे स्थान पर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर हैं, वे 785 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

वह एक विध्वंसक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं, लक्ष्य का पीछा करने या स्कोर को आगे ले जाने वाले भूमिका में अक्सर उपयोगी रहते हैं।

5. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)

पाँचवे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं, जिनको 771 अंक प्राप्त है। हेड ने अपनी क्षमता और निरंतरता से यह स्थान प्राप्त किया है।

वह हर विकेट पर रन बनाने के लिए मशहूर हैं और दबाव में भी अहम योगदान करते हैं।

6. सूर्यकुमार यादव (भारत)

छठे स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्या कुमार यादव आते हैं, जिनको 729 अंक मिले हैं।

सूर्यकुमार 360‑डिग्री शॉट चयन और किसी भी गेंद पर वार करने की क्षमता उन्हें खतरनाक बनाती है। वह अक्सर संकट में टीम को संभालते हैं।

7. पथुम निसानका (श्रीलंका)

728 अंक के साथ पथुम निसानका इस लिस्ट में सातवें स्थान पर आते हैं।

पथुम निसानका ने निरंतरता के साथ रन बनाने के साथ- साथ श्रीलंका के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत की भूमिका निभाई है।

8. टिम सेफर्ट (न्यूज़ीलैंड)

आठवें स्थान पर टिम सेफर्ट 725 अंक साथ इस श्रेणी में सम्मिलित हैं।

टिम सेफर्ट किसी भी समय मैच को पलटने का दम रखते है। वह न्यूज़ीलैंड की टीम में अहम योगदान देते हैं।

9. टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)

नौवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड आते हैं, उन्हें 676 अंक प्राप्त है।

वे एक फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं। आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स मारकर टीम को जीत दिलाने में माहिर है। 

10. डेविड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका)

दसवें स्थान पर डेविड ब्रेविस हैं, उन्होंने 674 अंक प्राप्त किये है।

युवा होने के बाद भी उन्होंने स्थिर प्रदर्शन दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका को भविष्य में उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

 

ICC T20I Batting rankings
ICC T20I Batting rankings

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top